श्री हस्ती मल हस्ती लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
श्री हस्ती मल हस्ती लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Surya
प्यार का पहला ख़त लिखने में वक़्त तो लगता है
नये परिन्दों को उड़ने में वक़्त तो लगता है।

जिस्म की बात नहीं थी उनके दिल तक जाना था,
लम्बी दूरी तय करने में वक़्त तो लगता है।

गाँठ अगर लग जाए तो फिर रिश्ते हों या डोरी,
लाख करें कोशिश खुलने में वक़्त तो लगता है।

हमने इलाज़ जोख्मे दिल को, धर लिया लेकिन,
गहरे ज़ख्मो को भरने में, वक़्त तो लगता है ||

--श्री हस्ती मल हस्ती